कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ 22 मार्च को गढ़शंकर में विरोध प्रदर्शन : कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर

by

गढ़शंकर। कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर व केवल सिंह सूबेदार के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें विभिन्न संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। जिसमें पटियाला में कर्नल पुशविंदर सिंह और उनके बेटे को तीन पुलिस अधिकारियों और नौ पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटने के खिलाफ शनिवार 22 मार्च को सुबह 9 बजे बंगा चौक पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया ।  सरिता शर्मा पूर्व डायरेक्टर जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड पंजाब ने कहा कि सेना हमारे देश की अखंडता को बनाए रखने तथा शांति बनाए रखने के लिए अपने खून की एक-एक बूंद हमारी रक्षा के लिए बहाती है। आज एक उच्च पद पर आसीन कर्नल के साथ अमानवीय व्यवहार ने पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या ऐसी हरकतें बर्दाश्त की जाती हैं।

इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने विचार रखे तो वहीं किसान संगठनों ने भी किसानों पर हो रहे अत्याचार के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। उन्हीनों कहा कि देश के किसान और जवान पंजाब सरकार के दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और कर्नल के परिवार को न्याय मिलने तक विरोध जारी रहेगा। इस बैठक में सूबेदार दविंदर सिंह बीरमपुर ,लखविंदर कुमार पारोवाल, संरक्षक रघबीर सिंह कालेवाल, कुलदीप सिंह खानपुर, कुलविंदर बिट्टू सैला खुर्द , किसान नेता जसवंत सिंह भट्टल, परमजीत सिंह बब्बर, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, एडवोकेट जसवीर सिंह राय, वरिंदर सिंह मट्टू, गुरविंदर सिंह मोहनवाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कटारूचक्क व आप की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती : गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते

चंडीगढ़ : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई बारे दो बार सिफारिश भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा भी मामले...
article-image
पंजाब

श्री सनातन धर्म सभा तलवाड़ा टाऊनशिप मे श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मेला आयोजन प्रबंधन मे जुटे

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : तलवाड़ा टाऊनशिप मे श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मेला के आयोजन के प्रबंधों के लिए जुटे श्री सनातन धर्म सभा, तलवाड़ा के सदस्य पवन पुरी व कर्मचारी नेता बोधराज ने वताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ : 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के...
article-image
पंजाब , समाचार

जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी...
Translate »
error: Content is protected !!