कर्मचारियों ने की टैक्स वसूली बंद : पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा कर दिया फ्री

by

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने पूरी तरह से फ्री कर दिया है। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के नेतृत्व में टोल कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलना बंद कर दिया है। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर रहे हैं।

टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है, लेकिन आज तक कंपनी ने उनकी मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ध्यान दिया।

इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने आज से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। इसके मुताबिक आज से टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए फ्री कर दिया गया है।

यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके भविष्य निधि में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई उपलब्ध नहीं कराई और कल्याणकारी योजनाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने नूरपुर में 177 मेधावी बच्चों को बाँटे टैबलेट : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने गुणात्मक तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर दिया बल

नूरपुर,3 जनवरी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थानीय बीटीसी आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत दसवीं तथा 12वीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
हिमाचल प्रदेश

बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को : बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की...
article-image
पंजाब

नहर के साथ कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग  : गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा

गढ़शंकर, 7 अगस्त : गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने के चलते विद्यार्थी रायपुर गुज्जरां, कितना, जीवनपुर गुज्जरां, ऐमा मुगलां व अन्य आसपास के गांवों से पढ़ने के लिए आते...
Translate »
error: Content is protected !!