कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शाहपुर 11 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा । इस बबात उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा की यह इंडोर भवन बनकर लगभग तैयार है कुछ औपचारिकताएँ शेष हैं उन्हें पूरा करने के आदेश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया कि इस इंडोर भवन में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, फुल जिम एवं बैडमिंटन की सुविधा होगी । इस भवन को आरटीडीसी शिमला द्वारा प्री फेब तकनीकी से बनाया गया है । केवल पठानिया ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं एवं खेल में रुचि रखने वालों के लिए यह इंडोर भवन मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और युवा नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर आरटीडीसी के मैनेजर गीता राम, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान बलवीर चैधरी, तहसील कल्याण अधिकारी रैत विकास , रजिंदर वालिया,सम्मू, उप प्रधान सुशील ,रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान रक्षा देवी ,देसराज चैधरी, पूर्व पंचायत समिति सत्य प्रकाश ,नवनीत शर्मा के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा

ऊना – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
हिमाचल प्रदेश

हिमालयन क्षेत्र की जनजातियों के इतिहास और समस्याओं पर की चर्चा

धर्मशाला, 27 अक्तूबर। हिमााचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा में इतिहास विभाग एवं ग्लोबल सेंटर फाॅर इंडिजियस पीपल के से सौजन्य से हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सामाजिक स्थिति तथा निरंतरता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!