कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

by
चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के मोहाली तथा पटियाला जिलों के कालेजों में आते हैं।
गुरुवार की रात मोहाली के खरड़ इलाके में कुछ स्थानीय छात्रों और कश्मीरी छात्रों के बीच झड़प हुई है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कश्मीरी छात्रों से मुलाकात के बाद बताया कि कश्मीर से यहां पढ़ाई के लिए आई हुई छात्राओं ने उन्हें बताया कि पहलगाम घटना के बाद स्थानीय लोग उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं।
छात्राओं ने बताया कि जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची, स्थानीय लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। जब उसने दरवाजा खोला, तो वे उसे हमले के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। वे उसे आतंकवादी कहने लगे। उसने अपने संगठनों से संपर्क किया। ईशरप्रीत सिंह ने कहा कि यह युवती हमारी बहन है। इसकी हर संभव मदद की जाएगी।
इसी दौरान, मोहाली जिले के डेराबस्सी स्थित एक निजी कालेज में पंजाब व कश्मीरी छात्रों के बीच हाथापाई की घटना हो गई। गुरुवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद पूरा दिन चलता रहा। देररात फिर से छात्रों के बीच मारपीट हो गई। कालेज प्रबंधकों द्वारा सूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत किया।
मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि दो घटनाओं के सामने आने के बाद जिले के सभी निजी कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों से पुलिस लगातार संपर्क कर रही है। पुलिस की पीसीआर गाडिय़ों को कालेजों के बाहर तैनात कर दिया गया है। निजी पीजी और छात्रावास क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त की जा रही है। जिन कालेजों में जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं वहां पुलिस के साथ मिलकर वाट्सप ग्रुप बनाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की घटना के बारे में तुरंत पता चल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी : मेयर सौरभ जोशी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 26 जून: स्वच्छ और सुंदर शहर के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत एक्सपो-2026’ का समापन 20 केंद्रीय मंत्रालयों और प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों ने दिखाई उपलब्धियां

चंबा के पारंपरिक हस्तशिल्प को मिला राष्ट्रीय मंच, उत्कृष्ट स्टॉल सम्मानित एएम नाथ। चंबा : ऐतिहासिक चौगान मैदान चंबा में आयोजित तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत-थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026’ का रविवार को भव्य समापन हुआ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

वृंदावन नाव हादसे की तस्वीरें : 11 लाश मिल चुकीं, अभी बॉडी खोज रहे आर्मी-पुलिस के 250 जवान

बृंदावन में यमुना नदी पर हुए नाव हादसे ने हड़कंप मचा दिया। श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 25-30 लोग सवार थे। अब तक 11 लोगों की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा: जरनैल सनौली

ऊना । ऊना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष जरनैल सनौली ने कहा की अग्नि वीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है 17 से 21 वर्ष के 10वीं व 12वीं पास...
Translate »
error: Content is protected !!