चंबा में तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत एक्सपो-2026’ का समापन 20 केंद्रीय मंत्रालयों और प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों ने दिखाई उपलब्धियां

by

चंबा के पारंपरिक हस्तशिल्प को मिला राष्ट्रीय मंच, उत्कृष्ट स्टॉल सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : ऐतिहासिक चौगान मैदान चंबा में आयोजित तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत-थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026’ का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और वैज्ञानिक संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शित तकनीकों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम चिराग शर्मा ने कहा कि चंबा जैसे दूरदराज क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं, कारीगरों और उद्यमियों को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत योजनाओं और नीतियों से लोगों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी मिली है। वहीं, इसरो सहित प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों की उपलब्धियों और तकनीकों को करीब से देखने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिला है।
तीन दिवसीय एक्सपो में केंद्र सरकार के लगभग 20 मंत्रालयों के साथ इसरो, सीएसआईआर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सहित प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में चंबा थाल, चंबा रुमाल और चंबा चप्पल जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कला को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।
समारोह से पहले मुख्य अतिथि का आयोजकों ने स्वागत किया। आविष्कार एग्जिबिशन की ओर से उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजक संस्था की ओर से मनी तिवारी ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता, संरक्षक डॉ. राजीव भारद्वाज, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
————————-
इन संस्थानों को मिला बेस्ट डिस्प्ले पुरस्कार

प्रदर्शनी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, मध्य प्रदेश हस्तशिल्प, पालमपुर विज्ञान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, एनसीडीसी, सीएसआईआर-आईएचबीटी, एनएचपीसी, भारतीय मानक ब्यूरो, उत्तर रेलवे, आईसीएमआर-डीकेएमए और इंडिया टूरिज्म को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। एक्सपो के सफल आयोजन से स्थानीय युवाओं, उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। बनीखेत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप बनीखेत कस्बे में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
Translate »
error: Content is protected !!