कांगड़ा जिला की 3306 जरूरतमंद महिलाओं को मिला संबल : असहाय मातृ संबल योजना के तहत एक करोड़ 45 लाख की मिली मदद — डीसी डा. निपुण जिंदल

by

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाएं कदम: डीसी
धर्मशाला, 25 सितंबर। मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। कांगड़ा जिला में इस योजना के तहत वर्ष-2023-24 में 3306 पात्र महिलाओं को एक करोड़ 44 लाख 48 हजार की मदद मुहैया करवाई गई है।
यह जानकारी उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सरकार की ओर से निर्धन तथा असहाय महिलाओं की मदद के लिए अनेकों योजनाएं किर्यान्वित की जा रही हैं इन योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मदर टैरेसा असहाय मातृ बंदन योजना की नियमित तौर पर समीक्षा भी की जा रही है तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को समय समय पर उचित दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं।
मदर टैरेसा असहाय मातृ बंदन योजना के लिए पात्रता:
उपायुक्त ने कहा कि मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत हिमाचली बेसहारा महिला जो विधवा या परित्क्ता, तलाकशुदा या जिसके पति दो वर्ष से लापता हों और पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो या जो बच्चे अनाथ हों, इस योजना के लिए पात्र माने गए हैं। इस योजना में बीपीएल परिवार या जिनकी सलाना आय 50 हजार से कम हो ऐसी पात्र महिलाओं और अनाथ बच्चों को मदद का प्रावधान किया गया है। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से किया जाता है। इस योजना में दो बच्चों तक उनकी 18 वर्ष की आयु तक प्रति बच्चा छह हजार रूपये वार्षिक अनुदान प्रदान किया जाता है।
महिला स्वरोजगार योजना:
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वरोजगार योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के तहत हिमाचली महिला जिसके परिवार की सालाना आय पचास हजार से अधिक नहीं हो, स्वरोजगार हेतु अनुदान के लिए पात्र होंगी। आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है। इस योजना के तहत पांच हजार की सहायता महिला को उसके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान की जाती है। कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में इस योजना के तहत 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने ईरानी तेल से हटाई पाबंदी : पैट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या आएगी गिरावट?

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने लगा है. तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

452 के तहत 7 वर्ष की सजा, ₹5,00,000 जुर्माना व धारा 427 में 2 वर्ष की सजा, एक लाख जुर्माना और धारा 504 506 में 2 वर्ष की सजा और ₹100000 जुर्माना की सजा : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को बड़ा झटका

रामपुर : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री को बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें डूंगरपुर मामले में सात साल की सजा सुनाई है। रामपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन गांव की ओर अभियान बारे समीक्षा बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!