कांगड़ा जिला परिषद की सत्ता पर भाजपा काबिज, सीमा देवी बनी अध्यक्ष

by

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को धर्मशाला में पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी रैड अलर्ट और तेज बारिश के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भारी सुरक्षा व्यवस्था और आधार कार्ड से गहन चैकिंग के बाद जिला परिषद भवन में सदस्यों को प्रवेश मिला। कांग्रेस पार्षदों की गैरमौजूदगी के बावजूद 39 सदस्यों की उपस्थिति के साथ कोरम पूरा हुआ। कांग्रेस ने इस चुनाव में वॉकआऊट किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सीमा देवी को अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा के 22 जिप सदस्यों के साथ-साथ निर्दलीय 17 सदस्यों ने भाजपा को समर्थन देकर भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों को चुना। भवन में प्रवेश करने से पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सभी जिला परिषद सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की पर्ची सौंपी।
इस दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल भी उनके साथ मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। सुबह से ही धर्मशाला में तेज बारिश के बीच करीब 11:50 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला परिषद सदस्यों के साथ भवन के बाहर पहुंचे। जैसे ही अंदर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ी, दोपहर 12:51 बजे परिसर में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। इसके साथ ही समर्थकों ने अपने-अपने क्षेत्र के पसंदीदा नेताओं के समर्थन में भी नारेबाजी की। हेमराज बैरवा, डीसी कांगड़ा ने कहा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इसके चलते मतदान करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्राप्त नामांकनों को नियमानुसार निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 54 सदस्यों वाली जिला परिषद के लिए 36 पार्षदों की मौजूदगी अनिवार्य थी, जबकि बैठक में 39 पार्षद उपस्थित रहे और कोरम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा ठंडा : गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

एएम नाथ । शिमला : 28 से 30 मई के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर के भारत में चौंकाने वाले आंकड़े : 40,000 से 50,000 लोगों में ब्रेन ट्यूमर का हर साल :

रोहित जसवाल । होशियारपुर 11 जनवरी: विभिन्न प्रकार की न्यूरो समस्याओं और उनके उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों की एक टीम ने आज मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति ने भाजपा को वोट देकर मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा : सराज में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चुनावों में वोट के लिए दिया प्रलोभन

एएम नाथ। मंडी :   हिमाचल प्रदेश की जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों की हवा निकाल दी है जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। 68 में...
Translate »
error: Content is protected !!