कांग्रेस के नेता भारत में रहते, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते – ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान हाथ कांग्रेस के साथ मिला हुआ : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ। सुजानपुर : चौगान में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा चारों लोकसभा सीट जीतकर चौका और छह विधानसभा सीट जीत कर छक्का लगाएगी। संबोधन के दौरान बिजली चले जाने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार में बिजली के बिल माफ थे। इस सरकार में बिजली के बिल भी आ रहे हैं और बिजली के कट भी लग रहे हैं। बिजली का कनेक्शन जिस तरह से कटा है, उस तरह से कांग्रेस सरकार का कनेक्शन भी जनता चुनाव में काटे। आखिर कांग्रेस को क्या लगता है कि बिजली काट कर वह उनकी आवाज को खामोश कर देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को देश और प्रदेश में सत्ता मिलने का मन बना लिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत में रहते हैं, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान हाथ कांग्रेस के साथ मिला हुआ है। कांग्रेस और उसके सहयोगी बार-बार सनातन धर्म को कुचलने, हिंदू धर्म को अपमानित करने की बात करते हैं। यह कांग्रेस की सोच से पता चलता है कि कांग्रेस वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान का समर्थन भी करती है, तुष्टिकरण की राजनीति करती है। वे भारतीय सेना को कमजोर बनाना चाहते हैं। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को देने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण क्यों छीन लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 47 में पुलिस-व्यापारियों की बैठकः प्रभारी ने अपराध नियंत्रण और सामंजस्य पर की चर्चा

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 47 में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने मार्केट कमेटी 47 से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के तहत जिला चंबा में किया जा रहे कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता हुडको द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दी जा रही है पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : डीसी एएम नाथ। चम्बा  :  हुडको द्वारा सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू  युवा केंद्र ने कराया जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित

 दसूहा  ”  नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर द्वारा   गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एजुकेशनल ट्रस्ट दसूहा   के सहयोग से जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट का आयोजन किया गया | इस युवा पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाइनिंग स्टार अवार्ड्स में उपमुख्यमंत्री ने होनहार छात्रों को किया सम्मानित ….बोले— ऐसे सम्मान प्रेरणा के स्रोत, जीवन की अमूल्य पूंजी*

रोहित जसवाल।  धर्मशाला, 3 जून।   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में एक संस्था के सौजन्य से आयोजित “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स” कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को...
Translate »
error: Content is protected !!