कांग्रेस के शीर्ष नेता भी सीएम सुक्खू को गंभीरता से नहीं लेते : जयराम ठाकुर

by

कर्मचारी-पेंशनर मांगों को लेकर धरने पर, सरकार पर जयराम ने साधा निशाना

‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की तारीख आगे बढ़ाने पर सुक्खू सरकार घिरी

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।
मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह के विचारों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे तथा उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र आज भी प्रासंगिक है।
अपने हालिया दिल्ली दौरे के संबंध में उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेशहित से जुड़े विकास कार्यों, सरकार और संगठन के विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले सहयोग तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया और प्रदेश को अधिक लाभ कैसे मिले, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।
जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कर्मचारी और पेंशनर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठने को मजबूर हैं, जबकि जेबीटी शिक्षक भी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास उनकी बात सुनने तक का समय नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस दावे पर भी निशाना साधा, जिसमें गांधी जयंती पर ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने की बात कही गई थी। जयराम ने आरोप लगाया कि योजना का शुभारंभ नहीं हो सका और इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व के समय न देने के कारण सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं की तिथियां आगे बढ़ती रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एक और एफआईआर, दलित युवक की शिकायत पर केस दर्ज

रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर टिप्पणी का मामला; युवक ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का लगाया आरोप हल्द्वानी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!