कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया : प्रत्याशी होना मेरे लिए गर्व की बात- विनोद सुल्तानपुरी

by

शिमला। लोकसभा क्षेत्र शिमला से प्रत्याशी बनाए जाने पर विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।

               उन्होंने कहा कि मेरे स्वर्गीय पिता कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी को शिमला लोकसभा की देवतुल्य जनता ने अपना आशीर्वाद और स्नेह देकर लगातार छह बार सांसद बनाया था। शिमला लोकसभा सीट से प्रत्याशी होना मेरे लिए गर्व एवं सौभाग्य का विषय है।

क्षेत्र और विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा- विनोद सुल्तानपुरी  :   शिमला लोकसभा की ईश्वर तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सब की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। साथ ही अपनी कसौली विधानसभा की देवतुल्य जनता का भी आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि कसौली विधानसभा के विकास और भलाई में कोई कमी नहीं छोड़ूँगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर छातीपुरा में विशाल वार्षिक भंडारा : सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

बद्दी, 26 मई (तारा) : बद्दी नगर के तहत छातीपुरा में मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राजपूत ने बताया कि हर वर्ष की भांति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का किया उद्घाटन एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वायुसेना कर्मी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी : अदालत ने सुनाई एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा

एएम नाथ । मंडी : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट के न्यायालय ने एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के दोषी वायुसेना कर्मी दिनेश कुमार एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!