कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक शिमला में 8 जनवरी को

by

मनरेगा बचाओ संग्राम पर होंगी चर्चा : विनय

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व इसे कमजोर करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम, अभियान के तहत भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है।
इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ सभाओं व प्रेस सम्मलेनों से इस नए कानून की खामियों से लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मनरेगा बचाओ संग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश में किये जाने वाले इस अभियान की रूप रेखा के साथ इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश से इन्हें अबगत करवाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 हजार करोड़ जुटाने के लिए कई स्कीम बदलीं : हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने मुफ्त से किया किनारा

एएम नाथ। शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार वितीय संकट का सामना कर रही है। राज्य की माली हालत इतनी खस्ता हो गई है कि हर माह भारी-भरकम कर्जा उठाना पड़ रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरी अदालत में पत्नी के वकील को ही पति ने दिया पीट : संपत्ति को लेकर था विवाद

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील पर हमला हो गया. कोर्ट में पति और पत्नी के बीच संपत्ति विवाद की सुनवाई चल रही थी....
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू

ऊना, 10 मार्च – मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई...
Translate »
error: Content is protected !!