कांग्रेस ने सूबे में तीन ऑब्जर्वर किए नियुक्त : ऑब्जर्वर तैयार करेंगे रिपोर्ट

by

चंडीगढ़।  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में वर्तमान राजनीतिक हालातों का जायजा लेने के लिए तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। कांग्रेस हाईकमान ने यह जिम्मेदारी अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को सौंपीं है। जल्दी ही तीनों पंजाब का दौरा करेंगे। दरअसल, पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान का फोकस पंजाब पर है।

हाईकमान दो बार पंजाब में अपना चुनावी सर्वेक्षण भी करवा चुका है मगर दोनों सर्वे में अंतर सामने आया। सर्वे में पंजाब के अध्यक्ष को बदलने के लिए भी अलग-अलग राय सामने आई। हाईकमान अब यह देखना चाहता है कि पंजाब में राजनीति के वर्तमान हालात क्या हैं और इन परिस्थितियों में कांग्रेस की स्थिति कितनी मजबूत है, पार्टी कहां कमजोर है और मतदाताओं का रुख कैसा है। तीनों ऑब्जर्वर प्रदेश का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे अलग-अलग टिप्पणियों के साथ हाईकमान को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के बाद हाईकमान प्रदेश में अपनी चुनावी रणनीति को धार देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
पंजाब

आज शाम 7 बजे बजेगा सायरन, 8 बजे होगी बिजली गुल – डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 7 मई: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आज  बुधवार 7 मई को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे : जालंधर के एक श्रद्धालु ने माता रानी के चरण पादुका को करीब ढ़ाई किलो चांदी चांदी से सुसज्जित

ऊना : मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने विधिवत रूप से पूजा...
article-image
पंजाब

भगवान राम ने 24वें त्रेता युग और भगवान कृष्ण ने 28वें द्वापर में लिया था अवतारः राजन जी महाराज

श्रद्धालुओं ने भगवान के अवतार और बाल लीलाओं की कथा का किया श्रवण होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा ;  श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव...
Translate »
error: Content is protected !!