कांग्रेस पार्टी ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की : न सिर्फ आज, बल्कि आने वाले समय में भी हमें मार्ग दिखाते रहेंगे डा. अंबेडकर के विचार: पवन दीवान

by

लुधियाना, 14 अप्रैल: कांग्रेस पार्टी द्वारा लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्मदिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज के विभिन्न वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत और महान संविधान दिया, लेकिन मौजूदा सरकार लगातार उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

दीवान ने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार न केवल आज, बल्कि आने वाले समय में भी हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदरजीत कपूर, जसविंदर सिंह ओसाहन, गुरनाम सिंह क्लेर, गगनदीप बावा, हेमंत महाजन, निर्भय सिंह रंगूवाल, वरुण शर्मा, निवेश वासन और शिव ओसाहन भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रजिस्टर्ड निर्माण कामगार अपने नज़दीकी सेवा केन्द्रों में जाकर स्कीम का लाभ ले सकते, जो ख़ुद या उनके पारिवारिक मैंबर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे- डिप्टी कमिशनर

होशियारपुर: पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनज़र रजिस्टर्ड निर्माण कामगार या उनके पारिवारिक मैंबर जो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, के लिए वित्तीय मदद की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

पासिंग आउट परेड : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प में नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह आयोजित

होशियारपुर : 8 अक्टूबर: सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में नवआरक्षकों (बैच सं० 58) की पासिंग आउट परेड और शपथ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 90 नवआरक्षक आरक्षक के रूप...
article-image
पंजाब

DC inspects Dana Mandi, reviews

Officials directed to ensure smooth crop purchase Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 14 : Deputy Commissioner Ashika Jain today visited the local Dana Mandi, where she reviewed wheat procurement arrangements along with facilities provided for farmers, labourers,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर...
Translate »
error: Content is protected !!