वोटर लिस्टों संबंधी 22 सितंबर तक पेश किए जा सकते हैं दावे व एतराज: एसडीएम बैंस

by

होशियारपुर, 19 सितंबर: उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग पंजाब की ओर से नगर निगम होशियारपुर के तीन वार्डों 6,7 व 27 के उप चुनाव करवाए जाने हैं। इन वार्डों की वोटर लिस्टों का सरसरी संशोधन किया जा रहा है। यह वोटर लिस्टें दावे/एतराजों के लिए नगर निगम होशियारपुर के कमरा नंबर 36 में रखी गई है और कोई भी व्यक्ति कार्यालय के कामकाज के समय नगर निगम होशियारपुर में आकर इन वोटर लिस्टों को देख सकता है व इसकी कापी प्राप्त कर अपने एतराज/सुझाव 22 सितंबर 2023 तक कार्यालय नगर निगम होशियारपुर में लिखित तौर पर पेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त हुए एतराजों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और ड्राफ्ट वोटर लिस्टों को नियमों के अनुसार अंतिम कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल का 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : स्कूली खिलाड़ियों ने लगाई स्वर्ण पदक और रजत पदकों की झड़ी

गढ़शंकर, 30 जुलाई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने कोच संदीप कुमार, लखविंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर नाबालिग का किया मर्डर : पुलिस पर चलाई गोली तो पुलिस ने दागी गोलियां आठों आरोपियों के पैरों में लगी गोलियां

औरैया  :  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर...
पंजाब , समाचार

मान की कैबनिट में होंगे 10 मंत्री शामिल,8 नए जीते विधायकों को मंत्री मंडल में मिली जगह,एक औरत शामिल।

परवल दावेदार दूसरी बार जीते अमन अरोड़ा व दोआबे के इकलौते दूसरीबार जीते जय किशन रोड़ी मंत्री मंडल में स्थान हासिल नही कर सके श्री आनंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट हरजोत बैंस बने कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!