कांग्रेस सरकार सैकड़ों हेल्थ संस्थान बंद कर रही : देश भर में कोरोना महामारी का संकट

by

ऊना : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों और विभिन्न विभागों के कार्यालयों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। जिसे उन्होंने सरकार का जनविरोधी निर्णय करार दिया।
सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व CM जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आम जन मानस की समस्याओं को समझते हुए कई अहम फैसले लिए थे। कहा कि जिसमें जनता के घर द्वार के नजदीक PWD, विद्युत, हेल्थ, रेवेन्यू, वेटनरी और अन्य विभागों से संबधित कई सरकारी कार्यालय खोले और अपग्रेड किए थे। इन कार्यालयों को जनता की मांग पर खोला गया था।
करीब 504 संस्थान बंद : सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 6 बहू तकनीकी कॉलेज, 14 ITI, 179 स्वास्थ्य संस्थान, 100 पशु औषधालय, 79 पटवार वृत, 9 कानूनगो वृत, 3 तहसीलें, 20 उप तहसीलें इत्यादि को मिला कर विभिन्न विभागों के 504 कार्यालयों व संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जो कांग्रेस के जनविरोधी होने को दर्शाता है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने बदले की भावना से काम करते हुए आम जनता से लुभावने वादे कर धोखा दिया है।
भाजपा करेंगी विरोध कांग्रेस के फैसलों का : सत्ती
देश भर में कोरोना महामारी का संकट फिर पनप रहा है। लेकिन दूसरी ओर बिना मंत्रिमंडल वाली कांग्रेस सरकार सैकड़ों हेल्थ संस्थान बंद करने का कार्य कर रही है। जो हिमाचल जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों का भाजपा पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश क्लस्टर ओवरऑल विजेता रहा और पंजाब-2 क्लस्टर को मिला दूसरा स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर, 29 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ यूटी के पांच क्लस्टरों के 201 विजेता एथलीटों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में धूमधाम से संपन्न हुई। समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगा पड़ गया पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना : 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काट कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत

बिलासपुर : पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। उसका 5 हजार का चालान कटा है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा और हूटर भी जब्त कर लिया। DSP...
हिमाचल प्रदेश

19 जून को पहुंचे ऊना कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए , अगर पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जा रहे हों तो

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 19 जून को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगा विशेष टीकाकरण शिविर ऊना – पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले...
हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर : शनिवार और रविवार को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं ने 18 लाख 28 हजार 427 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया

ऊना : विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखाधिकारी शम्मी राज द्वारा ने शनिवार और रविवार के चढ़ावे के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया शनिवार को 10 हजार...
Translate »
error: Content is protected !!