कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

by
ऊना (1 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के आशीर्वाद से विजयी होगी। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल की संज्ञा दी थी और प्रदेश के मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को आइना दिखाया है और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। इसी प्रकार से बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के शहरी निकायों के साथ-साथ पंचायतों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलना, प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई व उन्हें लागू किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई।
वीरेंद्र कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मिशन 2022 को पूरा किया जा सके और एक बार पुनः भाजपा सरकार बन सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कालेज ऊना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशे की रोकथाम के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवा पीढ़ी व देश के भविष्य के लिए नशा एक गंभीर चुनौती – जतिन लाल

ऊना, 20 फरवरी – युवा देश का भविष्य है तथा युवा पीढ़ी व देश के भविष्य के लिए नशा एक गंभीर चुनौती है जिसे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को संयुक्त प्रयास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज...
Translate »
error: Content is protected !!