कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

by
ऊना (1 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के आशीर्वाद से विजयी होगी। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल की संज्ञा दी थी और प्रदेश के मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को आइना दिखाया है और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। इसी प्रकार से बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के शहरी निकायों के साथ-साथ पंचायतों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलना, प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई व उन्हें लागू किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई।
वीरेंद्र कंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मिशन 2022 को पूरा किया जा सके और एक बार पुनः भाजपा सरकार बन सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू…खेलों को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार, सुविधाओं के विस्तार पर जोर : विवेक शर्मा

रोहित जसवाल बंगाणा (ऊना), 21 सितंबर. प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुक्खू सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!