कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च: लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ा, कनाडा बुलाने से इन्कार

by

पटियाला  :   कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च कराने के बाद लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता अब तोड़ दिया।  थाना अनाज मंडी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरप्रीत कौर उसकी माता राजपाल कौर व पिता जरनैल सिंह के खिलाफ साजिश रचने व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

परमजीत सिंह निवासी गांव रामगढ़ छन्ना नाभा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे सतबीर सिंह की हरप्रीत कौर निवासी गांव खेड़ी बरना जिला पटियाला के साथ कांट्रैक्ट मैरिज हुई थी। हरप्रीत कौर के कनाडा जाने का सारा खर्च ससुराल परिवार ने उठाया था। बाद में कनाडा पहुंचकर भी हरप्रीत कौर अपने ससुराल वालों खास तौर से पति को गुमराह करके लगातार पैसे मंगवाती रही।  बाद में हरप्रीत ने पति के साथ रिश्ता तोड़ दिया और कनाडा बुलाने से इन्कार कर दिया। उसने पति का फोन तक उठाना भी बंद कर दिया था। ससुराल वालों का आरोप है कि उन्होंने ब्याज पर और कुछ अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर बहू को लाखों रुपये खर्च करके कनाडा भिजवाया था। हरप्रीत ने कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर पारु सहगल के खिलाफ मामला दर्ज : पेशी पर आए ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट की तस्वीर

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने गैंगस्टर प्रणव सहगल उर्फ पारू सहगल के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बीते दिनों जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा...
article-image
पंजाब

आयुष्मान योजना का दुरुपयोग: पंजाब सरकार ने तीन स्वास्थ्य केंद्र पैनल से बाहर किए, 18 केंद्रों को योजना से किया सस्पेंड

चंडीगढ़ : पंजाब में निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने...
article-image
पंजाब

कार का एक्सीडेंट, तीन दिन पहले हुई थी शादी, नई नवेली दुल्हन की मौत

फतेहगढ़ साहिब :  एक दुखद घटना हुई। एक नए शादीशुदा जोड़े का कार एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक...
Translate »
error: Content is protected !!