तंबाकू की पुड़ी के लालच में कुछ कैदी आपस में भिड़े ,5 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा : हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

by

पटियाला :   एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा केंद्रीय जेल पटियाला में फेंका गया पैकेट खूनी टकराव का कारण बन गया।  तंबाकू की पुड़ी के लालच में कई कैदी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। जिसमें कई कैदी जख्मी हुए हैं। 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।  उक्त घटना में हर्ष, विकास कुमार, बलबीर व वीर नामक कैदी को गंभीर जख्मी होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कैदी वीर सिंह पर अन्य तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। मिली जानकारी के अनुसार तीनों को 7 अक्टूबर को रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को बैरक खुली थी, इस दौरान जेल स्टाफ ने देखा कि कुछ कैदी एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर रहे थे। मौके पर पहुंचे जेल के गश्त टीम ने इन लोगों को रोकने के बाद हालात काबू में किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक कैदी के हाथ में जेल के बाहर से फेंका गया पैकेट लग गया था। इस पैकेट में से निकले तंबाकू की पुड़िया हासिल करने के लिए दूसरे गुट ने मारपीट शुरू कर दी। इतने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। सभी कैदियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीमों की ओर से होशियारपुर व दसूहा शहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब हाईवे पर होंगे ऑटोमैटिक चालान : CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब नेशनल हाईवे पर बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रहे कमर्शियल वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक...
article-image
पंजाब

वार्षिक भंडारा 6 अक्टूबर को जोत मार्गिये संत भवन जेजों में होगा : संत रतन प्रकाश

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित डेरा जोत मार्गिए संत भवन जेजों में सतगुरु संत ओम प्रकाश जी का वार्षिक भंडारा वी धार्मिक समागम इस वर्ष  भी सभी...
Translate »
error: Content is protected !!