चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 03 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने, खरीदने व स्टोर करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चाइना डोर की बिक्री को रोकने संबंधी जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू व एस.पी(मुख्यालय)मंजीत कौर, आई.ए.एस दिव्या.पी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूल प्रमुखों के माध्यम से स्कूलों के विद्यार्थियों को चाइना डोर का प्रयोग न करने संबंधी जागरुक करें। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में अगर कोई दुकानदार चाइना डोर बेच रहा है तो उसकी सूचना वे हैल्पलाइन नंबर 112 पर दे सकते हैं, उनका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में इसके खिलाफ अभियान चला कर इसी बिक्री पर रोक लगाने के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के समूह एस.डी.एम्ज व ई.ओ. नगर परिषद व नगर पंचायतों को निर्देश देते हुए चैकिंग करने के लिए कहा है और हिदायत दी कि चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने इलाके एन.जी.ओज के माध्यम से भी लोगों को चाइना डोर का प्रयोग न करने संबंधी जागरुक करें।
कोमल मित्तल ने कहा कि यह देखने में आया है कि बच्चे पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक, प्लास्टिक से बनी चाइना डोर का प्रयोग करते हैं, जिससे गला व कान कटने की घटनाएं हो जाती है व कई बार इस डोर की चपेट में आकर दो पहिया वाहन चालक अक्सर जानलेवा हादसे के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चाइना डोर में पक्षी भी फंस कर जक्ती या मौत का शिकार हो जाते हैं। मरे हुए पक्षियों व पेड़ों पर टंगे रहने के कारण बदबू से वातावरण भी दूषित होता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चाइना डोर का इस्तेमाल न करें और अपने बच्चों को भी इस संबंधी जागरुक करें। इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस. एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

120 ग्राम नशीले सहित एक युवक को किया ग्रिफ्तार : पूछताछ में खुलासे पर ग्रिफ्तार युवक के सगे भाई को भी किया नामजद  

गढ़शंकर l  पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीले सहित एक को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।  और उससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर...
article-image
पंजाब

कॉलेज गढ़शंकर में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप सम्पन : भाई मोहकम सिंह जी हाउस के वालंटियरों को चलंत शील्ड से किया सम्मानित

गढ़शंकर : बार अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एनएसएस यूनिट द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान एवं मेरी माटी मेरा देश’ विषय के अंतर्गत कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में लगाया गया 7...
Translate »
error: Content is protected !!