कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन :  शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच,

by
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 57 श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी इत्यादि से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।
आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिवरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को उनके घर द्वार पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार प्लेन बॉर्डर द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है तथा निकट भविष्य में जिला के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर कंवर विश्व दीपक और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पूजा धवन, भारती जसरोटिया तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पुलिस जवान समेत दो लोग गिरफ्तार : विजिलेंस बिलासपुर में रह चुका है पुलिस जवान

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक नंबर एचपी 24 सी -4303 से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता : गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ: सुंदरनगर, 28 मार्च ।  सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपकी अश्लील वीडियो मिली है….फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत….सीबीआई अफसर बोल रहा हूं !!

मुक्तसर : महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में किए 4.26 करोड़ रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण : मंदिरों के विकास एवं उत्थान से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश में सभी मंदिरों का किया जायेगा विकास : माता श्री चिंतपूर्णी में सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जायेंगे ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!