कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

by
नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके टोल वसूली की नई प्रणाली लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत नैशनल हाइवेज तथा एक्सप्रेस वेज पर आपकी कार जितने किलोमीटर चलेगी, उन्हें उतना ही टोल अदा करना होगा।

जर्मनी तथा रूस जैसे यूरोपियन देशों में इस प्रणाली द्वारा टोल वसूली जा रही है। इन देशों में इस प्रणाली की सफलता कारण भारत में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि मौजूदा समय में एक टोल से दूसरे टोल की दूरी सारी राशि वाहनों से वसूली जाती है। अर्थात आप वहां नहीं जा रहे हो तथा आपका सफर बीच में ही पूरा हो रहा है, पर टोल का पूरा भुगतान करना पड़ता है। अब केंद्र सरकार सेटेलाइट नेवीगेशन सिस्टम पर टोल वसूलने जा रही है। इसका पायलट प्रोजैक्ट चल रहा है। इस प्रणाली में हाइवे पर वाहन जितने किलोमीटर तक सफर करते हो, उस हिसाब से टोल अदा करना पड़ता है।
इस तरह होगी टोल वसूली
जर्मनी में लगभग सभी वाहन (98.8 प्रतिशत) में सेटेलाइट नेवीगेशन सिस्टम हैं। जैसे ही वाहन टोल वाली सडक़ पर दाखिल होता है, टैक्स की गणना आरंभ हो जाती है। जैसे ही वाहन हाइवे से बगैर टोल की सडक़ पर जाता है, उस किलोमीटर का टोल खाते से काट लिया जाता है। टोल काटने का सिस्टम फास्टैट जैसा ही। मौजूदा समय में भारत में 97 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग से टोल वसूले जा रहे हैं।
नई प्रणाली लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट नीति में भी बदलाव करना जरुरी है। माहिर इसलिए जरुरी नुक्ते तैयार कर रहे हैं। पायलट प्रोजैक्ट में देश भर में 1.37 लाख वाहनों को कवर किया गया है। रूस तथा दक्षिण कोरिया के माहिरों द्वारा एक अध्ययन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह नई प्रणाली लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट नीति में भी बदलाव करना जरुरी है। माहिर इसलिए जरुरी नुक्ते तैयार कर रहे हैं। पायलट प्रोजैक्ट में देश भर में 1.37 लाख वाहनों को कवर किया गया है। रूस तथा दक्षिण कोरिया के माहिरों द्वारा एक अध्ययन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट अगले कुछ हफ्तों में जारी हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR विवाद पर CJI का राहुल गांधी-खरगे को दो टूक संदेश…..कहा- ज्ञापन नहीं, याचिका दाखिल करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन; कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी सुनवाई नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के...
article-image
पंजाब

मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत डघाम स्कूल में बच्चों के मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर तथा मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत आज सरकारी हाई स्कूलडघाम में विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए।...
article-image
पंजाब

पत्नी और 2 बच्चों को बचाने नहर में कूदा पति : लेकिन बेटा-बेटी को नहीं बचा पाया

फिरोजपुर : जीरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक सवार दंपती दो बच्चों के साथ नहर में गिर गए। नहर में गिरने से दोनों मासूम पानी के तेज बहाव में...
article-image
पंजाब

योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून : योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस उत्साह से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके मॉर्निंग वॉकर्स क्लब गढ़शंकर, साइकलिंग क्लब गढ़शंकर तथा पंजाब स्टेट राजपूत वैलफेयर बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!