कार सड़क पर दौड़ती बन गई आग का गोला : बाल-बाल बचे तीन सवार

by
रल्ली :   रल्ली के पास बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26-2500 में तीन लोग भावानगर से लिप्पा की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही कार रल्ली के समीप पहुंची, तो कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा।

चालक कुलदीप और कार में सवार दो लोग कार से बाहर निकल आए और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। वहीं, कार में आग लगने के बाद वाहन चालकों में दहशत है। लोगों का कहना है कि वाहनों में आग लगने की इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कंपनियों को इंतजाम करने चाहिए। सड़क पर कार को जलता देखकर यहां कुछ देर के लिए लोगों की भारी भीड़ हो गई। यही नहीं वाहनों की दोनों तरफ लाइनें लगी रहीं। बाद में किसी तरह कार में लगी आग को बुझाया गया और रास्ते को बहाल किया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने लोगों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने की हिदायत दी। कहा कि इससे वाहन दुर्घटना के मामलों में कमी आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बढ़ रहा है जलापूर्ति संकट, सरकार है ख़ामोश – जलापूर्ति प्रभावी ढंग जारी रहे, इसके लिए सरकार ने नहीं किए गंभीरता से प्रयास : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश जलापूर्ति के भारी संकट से गुजर रहा है। पानी की सप्लाई पूरे प्रदेश में प्रभावित है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की 564 सडक़ें और 100 पुल आएंगे जांच के घेरे में : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने क्वालिटी जांचने का दिया लक्ष्य

शिमला : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत हिमाचल में वर्ष 2022-23 के दौरान 664 सडक़ एवं पुलों के प्रोजेक्ट की क्वालिटी जांचने का लक्ष्य दिया है। इनमें 564...
Translate »
error: Content is protected !!