कार से 10.4 किलो हेरोइन पंजाब पुलिस ने की बरामद : आरोपी आपने साथी संग भागने में सफल

by

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: राज्य में से नशे को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमृतसर के गांव सुखेवाला के पास दो संदिग्ध वाहनों को पाया गया, जिसमें से एक मारुति बलेनो कार से 10.4 किलो हेरोइन बरामद की गई।

इस जानकारी की पुष्टि आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की। बताया गया कि आरोपी की पहचान सुखराज सिंह के रूप में हुई है, जो बलेनो कार का मालिक और हेरोइन की खेप का कथित आपूर्तिकर्ता था। वह अपने साथी के साथ अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार (बिना पंजीकरण नंबर) में मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही बलेनो कार (पंजीकरण नंबर पी.बी.46ए.जी. 1224) को कब्जे में ले लिया, जिसमें से नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन दोनों कारों में सवार व्यक्तियों के बीच हेरोइन की खेप के लेन-देन की गुप्त जानकारी मिलने के बाद, डीएसपी सीआई नवतेज सिंह के नेतृत्व में सीआई अमृतसर की पुलिस टीम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, गांव सुखेवाला, अमृतसर के पास खड़ी दोनों कारों का पता लगाया। उस समय दोनों वाहनों के ड्राइवर स्कॉर्पियो कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों आरोपी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए, जबकि अपनी दूसरी बलेनो कार वहीं छोड़ गए। बलेनो कार की जांच करने पर पुलिस टीम ने कार से हेरोइन की खेप, 1000 रुपये नकद, सुखराज सिंह का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपियां बरामद कीं।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी सुखराज सिंह ने स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्ति को हेरोइन की खेप देनी थी। उन्होंने कहा कि उसके दूसरे साथी की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि...
article-image
पंजाब

महान देशभक्त और कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां को अंतिम विदाई

गढ़शंकर : सीपीआई (एम) नेता कामरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों और इलाके में वामपंथी आंदोलन में शोक की लहर फैल गई।...
Translate »
error: Content is protected !!