किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 21 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। सीनियर नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली होशियारपुर की रोशनी मरवाहा का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बच्ची ने पंजाब किक बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाई इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 45 किलो किकलाइट भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने मां-बाप व पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी होनहार बच्चियों पर बेहद गर्व है। उन्होंने रोशनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेल को प्रफुल्लित करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत उभरते खिलाडिय़ों को सभी जरुरी सुविधाएं व मौके प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में खेल संस्कृति पैदा करने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के अंर्तगत प्रदेश में खेल मुकाबले करवाए गए हैं, जिनकी लोगों की ओर से भरपूर प्रशंसा की गई है। इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी कहते थे, हमें पकड़ लें : अब उन्हें पकड़ा गया है, तो कहा जा रहा है कि क्यों पकड़ा गया

पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में रोष लुधियाना :23 अगस्त : दाना मंडी टैंडर घोटाले में विजिलैंस लुधियाना रेंज की टीम ने कल देर सायं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण...
Translate »
error: Content is protected !!