किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के गहने ठगे : फूंक मारने और रुमाल में गहने बांधने का किया नाटक; खोलने पर रुमाल मिला खाली

by

रोहित जसवाल।  अंब। अंब क्षेत्र में किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर चार लोगों ने एक दंपती से सोने के गहने ठग लिए। ठगी का पता उस समय चला, जब महिला ने आरोपियों की ओर से दिए गए रुमाल को खोलकर देखा तो उसमें गहने गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। आरोप है कि चार लोग उनके घर पहुंचे और बलवीर की पत्नी को पति की बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने फूंक मारने और रुमाल में कुछ बांधने का नाटक किया।

इसके बाद आरोपियों ने महिला से कहा कि उसके शरीर पर पहने सोने के गहने इलाज में बाधा बन रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की बालियां और सिंगी उतारकर उन्हें दे दीं। आरोपियों ने गहनों को रुमाल में बांधा और महिला को रुमाल सौंपते हुए कहा कि इसे शाम छह बजे खोलना।

रुमाल खोला तो गहने गायब

आरोप है कि इसके बाद चारों लोग मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला ने रुमाल खोला तो वह खाली था। उसमें गहने नहीं मिलने पर परिवार को ठगी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर पर्यटक उत्सव के तहत चंबा के कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन

शिमला – भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला प्रशासन शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यटक उत्सव के तहत आज रिज मैदान स्थित ओपन थिएटर में जिला चंबा के कलाकारों ने अपनी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर कुल्लू में निकली सेवा ज्योति यात्रा : भाजपा का साधारण कार्यकर्ता आज देश का प्रधानमंत्री, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पायनियर एंब्रायडरीज कालाअंब में होगी 300 पदों की भर्ती : मैसर्ज सिस (SIS) इंड़िया लिमटिड़ भरेगा 100 सिक्योरटी गार्ड

नाहन 08  जून। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज पायनियर एंब्रायडरीज लि0, खैरी, काला अंब जिला सिरमौर में 5 वीं से स्नातक प्रशिक्षु हेल्पर, कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPI पर 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क! छोटे दुकानदारों को राहत, विपक्ष ने सरकार को घेरा

₹2,000 तक UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं; बड़े डिजिटल पेमेंट पर MDR, अधिकतम शुल्क ₹300 तक—जानिए किस पर पड़ेगा असर नई दिल्ली। ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% Merchant Discount Rate...
Translate »
error: Content is protected !!