पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर कुल्लू में निकली सेवा ज्योति यात्रा : भाजपा का साधारण कार्यकर्ता आज देश का प्रधानमंत्री, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प – जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। कुल्लू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।May be an image of text

जयराम ठाकुर ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई थी और उनका यह सफर अब प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गठन के समय जिस पार्टी को लेकर कुछ लोग परिहास करते थे, उसी संगठन का एक साधारण कार्यकर्ता आज देश का प्रधानमंत्री है।May be an image of text

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त नहीं की, बल्कि संगठन के प्रति समर्पित रहकर लगातार काम किया। उनके अनुसार मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐसे निर्णय लिए गए, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था।May be an image of one or more people, crowd and text

जयराम ठाकुर ने अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन फैसलों से देश की दिशा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका मजबूत हुई है और देश विनिर्माण क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।May be an image of one or more people, dais, temple and text

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।May be an image of one or more people, dais, temple and text

कार्यक्रम में सांसद कंगना रणौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद और नरोतम ठाकुर सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना 1 नवंबर: जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड ऊना के तत्वावधान में गगरेट विकास खण्ड के अंतर्गत ईसपुर, पंडोगा, पंजावर व भदसाली खास प्राथमिक सहकारी सभाओं के लिए आज पंडोगा सहकारी सभा में प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ में बस दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर, 1 दिसंबर : गढ़शंकर के बीत इलाके में तपस्थान श्री खुरालगड़ में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किये भरोली कोहाला के होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

ज्वाला जी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोली कोहाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!