*किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – आशीष बुटेल*

by
*नच्छीर पंचायत में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित*
एएम नाथ। पालमपुर, 30 जुलाई : पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है ।
यह बात बुधवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की नच्छीर (बंदला) पंचायत में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अधिकांश आबादी खेती-बाड़ी व पशुपालन पर निर्भर है और सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की आर्थिकी को मजबूत बनाया जाए तथा वे कम लागत में अधिक आय अर्जित कर सकें। इसी दिशा में प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दे रही है, जिससे रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाव के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं को 60 रुपये प्रति किलो तथा मक्की को 40 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। इसके अतिरिक्त, भैंस के दूध की खरीद दर 61 रुपये प्रति किलो और गाय के दूध की 51 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। कच्ची हल्दी के लिए भी सरकार ने 90 रुपये प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया और कहा कि यह न केवल स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को बढ़ावा देती है, बल्कि आय का अच्छा स्रोत भी बन सकती है। उन्होंने कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रसार किया जाए और हर किसान तक इनका लाभ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के दो क्लस्टर विकसित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत 100 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती में लाया गया है। क्षेत्र विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जल्द ही कुड्डन स्थित काऊ सेंचुरी भी शुरू की जाएगी।
आत्मा उप परियोजना निदेशक डॉ नंदनी ने विधायक का स्वागत किया और आत्मा परियोजना के तहत चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी भी दी।
संगोष्ठी में कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
इस दौरान विधायक ने 100 से अधिक किसानों को फलदार पौधे भी वितरित किए।
इस अवसर पर खंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, स्थानीय प्रधान उमा देवी, एसएमएस कृषि डॉ. अभिलाष, उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ. लवलीत राणा, वेटरनरी अधिकारी डॉ.रमनदीप, एसडीएमओ डॉ. तनुजा नागपाल, आत्मा परियोजना ब्लॉक भवारना से नेहा, लोकेश, श्वेता सहित पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन : 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न : समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने टीमों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल  क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में सड़कों के निर्माण को मिली गति, कई परियोजनाएँ प्रगति पर : केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री से मिले पठानिया, जताया आभार एएम नाथ। धर्मशाला, 15 दिसम्बर :  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं और इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!