किसानों की अचलपुर में हुई मीटिंग में गढ़शंकर से किसान अंदोलन में जत्थे भेजने पर चर्चा

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर किसानों की सयुंक्त मीटिंग गांव अचलपुर में डा. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्र सरकार दुारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए , एमएसपी की कानूनी गरंटीव बिजली व पराली आर्डीनैसों को वापिस करवाने के लिए चल रहे संघर्ष को तेज करने के लिए गढ़शंकर से किसानों के जत्थों को ले जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न में व्क्ताओं ने कहा कि गढ़शंकर में किसान युनियन बनानी चाहिए जिसके वैनर तले गढ़शंकर के किसान अंदोलन में शामिल हो। इसके ईलावा किसानों व मजदूरो की अन्य समस्याओं के लिए भी एकजुट होकर काम करना चाहिए। इसके ईलावा बीत ईलाके में पीने के पानी की किल्लत व अन्य समस्याओं के बारे में विचार विर्मष किया गया। इस समय डा. हरविंदर सिंह बाठ, अजायब सिंह बोपाराय, परमजीत सिंह बबर,एडवोकेट जसवीर सिंह राय, वघेल सिंह लल्लियां, सरपंच सुच्चा सिंह, सरपंच चूहड़ सिंह, सरपंच संजय पिपलीवाल, हरप्रीत सिंह, जगदीप राणा, बलवीर सिंह मैगा, शमशेर सिंह, बलवीर सिंह, महंत अशोक कुमार, केवल सिंह भज्जल, जसवंत सिंह भट्ठल, मुख्तयार सिंह खालसा, मनोहर खेपड़ आदि मौजूद थे।
फोटो: किसान युनियन की मीटिंग दौरान डा. हरविंदर सिंह बाठ, अजायब सिंह बोपाराय व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
पंजाब

सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे

अबोहर I   आज सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे। अशोक कुमार पिछले काफी समय से सफाई अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदीप जाखड़...
article-image
पंजाब , हरियाणा

माता मनसा देवी मंदिर के भंडारे में महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं को पकड़ा

क्राइम ब्रांच-3 ने जीरकपुर से पकड़ा, आरोपियों की निशानदेही पर करीब तीन तोले का कंगन बरामद चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु की...
Translate »
error: Content is protected !!