किसी भी समय 181 नंबर पर शिकायत कर सकती हैं महिलाएं

by

एएम नाथ। हमीरपुर 07 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत बुधवार को गांव बदारन में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
इस अवसर पर गांव की महिलाओं को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा से संबंधित विभिन्न अधिनियमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें शिशुओं को स्तनपान के महत्व से भी अवगत करवाया गया। शिविर के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत गांव की बेटियों के नाम पर पौधारोपण भी किया गया।
मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का मुख्य उद्देश्य बाल लिंग अनुपात में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों के पंचायत स्तर पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे, जिनमें उनके नाम एवं फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं की टॉपर्स लड़कियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कल्पना ठाकुर ने बताया कि किसी भी तरह की हिंसा एवं अत्याचार की शिकार महिलाओं की त्वरित मदद के लिए हमीरपुर में ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ की स्थापना की गई है। पीड़ित महिला को इस सेंटर में 5 दिन तक आश्रय दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अत्याचार की शिकार महिला टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर किसी भी समय शिकायत कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mahilpur Police Station’s Anti-Drug

Continuous Action Under Operation Parhar :  SHO Madan Singh Mahilpur Police Rehabilitates 25 Youths from Drug Centers, Integrates Them into Livelihoods :SHO Madan Singh Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb4 :  The government’s yudh Nasian Virudh(‘War Against Drugs)’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!