किसी से कोई सीख लेने की जरूरत नहीं, भाजपा से तो बिल्कुल नहीं : कांग्रेस अनेकता में एकता में विश्वास करती है: तिवारी

by
चंडीगढ़, 9 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस अनेकता में एकता की अवधारणा में दृढ़ता से विश्वास करती है और उसे किसी से कोई सीख या प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है, खासकर भारतीय जनता पार्टी से तो बिल्कुल नहीं है।
इस दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के कथित बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, तिवारी ने कहा कि उन्होंने नहीं सुना कि उन्होंने (पित्रोदा ने) वास्तव में क्या कहा और उनका क्या मतलब था और वह इस बारे में टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।
लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस का रुख साफ है कि वह हर संप्रदाय, हर जाति, हर धर्म, हर क्षेत्र और हर भाषा के साथ समान सम्मान और गरिमा के साथ पेश आती है।
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस न केवल अनेकता में एकता में विश्वास करती है, बल्कि इस अवधारणा की रक्षा के लिए महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और कई अन्य जैसे अपने शीर्ष नेताओं के बहुमूल्य जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक वर्षों से राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता के गौरवशाली इतिहास वाली पूरी कांग्रेस पार्टी को एक व्यक्ति के बयान के लिए जिम्मेदार ठहराना बेतुका और अपमानजनक है।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जमीन उनके पैरों के नीचे से खिसक चुकी है, तब वे निराधार बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न तो किसी से कोई सबक चाहिए और न ही किसी से कोई प्रमाण पत्र, खासकर भाजपा की तो बात ही छोड़िए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई को : पौधों का विशेष लंगर लगाया जाएगा

गढ़शंकर : ‘शिवालिक न्यूज़’ द्वारा दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई, शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के...
article-image
पंजाब

क्वांटम पेपर्स लिमिटेड, सैला खुर्द ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2025 को “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : क्वांटम पेपर्स लिमिटेड, सैला खुर्द ने विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया, जो पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति कंपनी की वार्षिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष की वैश्विक थीम...
पंजाब

होला-महहला के पर्व पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया

  माहिलपुर/गढ़शंकर – होला-महहला के पर्व पर कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। कुल हिंद किसान सभा के महासचिव...
article-image
पंजाब

विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन...
Translate »
error: Content is protected !!