कि लोकसभा में खेती सुधार कानूनों के खिलाफ उठाने की गई मांग,सांसद ने उठाने का दिया अश्वासन किया

by

गढ़शंकर – सिविल अस्पताल गढ़शंकर में डायलेसिस सेंटर का उद्घाटन करने आए आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी को किसान सगठनों ने चेतावनी पत्र देते हुए मांग की कि वह लोकसभा में खेती सुधार कानूनों, पास किए दो ऑर्डिनेंस को रद्द करने व फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का दर्जा देने की मांग को लोकसभा में उठाये। चेतावनी पत्र सौंपते हुए कुल हिंद किसान सभा के महासचिव कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी महिला सभा की बीबी सुभाष मट्टू, कामरेड रविंदर कुमार नीटा व जनरैल सिंह नागरा ने कहा कि वह आशा करते हैं कि संसद मनीष तिवारी लोकसभा के मानसून सत्र में खेती कानूनों को रद्द करने, दो ऑर्डिनेंस जिसमे पराली जलाने, बिजली संशोधन बिल को वापस लेने व 21 फसलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का दर्जा देते हुए कानून बनाने की किसानों की मांग को लोकसभा में रखें। उन्होंने कहा कि खेती कानूनों के रद्द होने तक किसान आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वाकआउट करना या हाउस से गैरहाजिर होने पर मोदी सरकार का समर्थन माना जाएगा। इस दौरान किसानों से बात करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड है कि खेती सुधार कानूनों को रद्द कर किसानों की मांग मानी जाए। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह किसानों की आवाज को संसद के मानसून सत्र में पहल के आधार पर रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग चेतना ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मैडिकल कैंप आयोजित

गढ़शंकर, 25 दिसंबर: योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में माता गुजर कौर, साहिबजादों और सभी शहीदों की याद में एक गुरमत समारोह का आयोजन किया और रोटरी क्लब...
पंजाब

गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि गिरफ्तार : फाजिल्का में हथियारों की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने किया काबू

मोहाली : कनाडा में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ को हथियारों समेत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार...
article-image
पंजाब

कैबिनेट में हो सकता बड़ा फेरबदल : हेल्थ विभागअभी मुख्यमंत्री आपने पास ही रखेगे

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल बजट सेशन के बाद करेंगे तो कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं ।इसके इलावा कुछ नए मंत्री कैबिनेट में...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी : तीन के खिलाफ केस दर्ज

गढ़शंकर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना गढ़शंकर पुलिस ने एसएएस नगर मोहाली की 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चेतन...
Translate »
error: Content is protected !!