कुनिहार में जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की बैठक, लंबित भर्तियां और यात्रा भत्ता बढ़ाने की उठी मांग

by

योगेश चौहान : अर्की : जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ, सोलन की बैठक कुनिहार में जिला प्रधान सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त पटवारियों, कानूनगो तथा जिले की विभिन्न तहसील इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में वर्ष 1992 के भू-अभिलेख मैनुअल में संशोधन कर उसे वर्तमान डिजिटल व्यवस्था के अनुरूप बनाने की मांग उठाई गई। साथ ही सोलन जिले में लंबे समय से लंबित बंदोबस्त (सेटलमेंट) कार्य शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
महासंघ ने पटवारियों की लंबित भर्ती प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रिक्त पदों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की।
बैठक में बलवान समिति की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें वर्ष 1990 के नियमों के अनुसार मात्र 150 रुपये प्रतिमाह यात्रा भत्ता मिल रहा है, जबकि राजस्व कर्मियों को सरकारी कार्यों के लिए निजी वाहनों से मौके पर जाना पड़ता है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप यात्रा भत्ते में संशोधन किया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा पटवारी-कानूनगो वर्ग के पदोन्नति कोटे को वर्तमान 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक के अंत में जिला प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि महासंघ की सभी मांगें कर्मचारियों के साथ-साथ जनहित से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो महासंघ आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन पर विचार करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार : आरोपी की तलाश जारी

रोहित जसवाल। ऊना: ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया : ट्रामा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यपाल के नशामुक्त अभियान को भरपूर सहयोग का दिया आश्वासन

ईएसआईसी को नशा विरोधी पहल से जोड़ा जाएगा एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय श्रम, रोेजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!