कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 दिसंबर को ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 13 दिसंबर को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत बगोथा में आयोजित होने वाले ‘एग्री-फैस्ट’ में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर बाद लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया इसी तरह 15 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ दोपहर बाद दुढाला-समलूना संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 16 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।
वे सांय धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की एम डब्ल्यू बी द्वारा मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में

मुख्यातिथि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह होंगे एम डब्ल्यू बी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर होगा आयोजन मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की, हिमाचल प्रदेश यूनिट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आरोपी महिला पर ‘गर्म दाल’ भी डालता था :दार्जिलिंग की महिला के साथ उसके दोस्त ने नई दिल्ली में एक सप्ताह तक किया बलात्कार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने नई दिल्ली में एक सप्ताह तक कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसने उसे प्रताड़ित भी किया, जिससे उसे गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!