कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

by

कुल्लू, 18 सितंबर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से न्यायालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नए न्यायालय का शुरू होना न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त, सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय खोलने के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की रजिस्ट्री के प्रयासों की सराहना की।

प्रशासनिक न्यायाधीश (सिविल एवं सत्र मंडल, कुल्लू) न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू प्रकाश चंद राणा ने मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए न्यायालय का शुभारंभ कुल्लू के न्यायिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

समारोह में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अन्य न्यायमूर्तियों सहित जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू के सभी न्यायिक अधिकारी, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर, हिमाचल बार काउंसिल की सदस्य शिवानी शर्मा और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमीटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

एएम नाथ। हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 20 मई, 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21 बैड वाली डॉरमीटरी को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली दौरे की तैयारियों की DC मुकेश रेपस्वाल ने की समीक्षा

एएम नाथ। चंबा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 22 एवं 23 अक्तूबर को जनजातीय क्षेत्र होली के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से तैयार 65 मिट्रिक टन मक्की राज्य सरकार मंडी के 431 किसानों से खरीदेगी

प्राकृतिक खेती से उपजाई गई मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये घोषित किए जाने से किसान गदगद, कृषि के माध्यम से आर्थिक आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ते कदम किसानों की जी तोड़ मेहनत और...
Translate »
error: Content is protected !!