कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह : उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की आर्थिकी को बेहतर बनाने का उचित माध्यम है। डॉ. शांडिल आज यहां इंडियन फार्मर अलाइन्स (आईफा) द्वारा कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों से आए किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती के माध्यम से जहां भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है वहीं उपभोक्ताओं को सुरक्षित कृषि उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में संगठित होकर योजनाबद्ध कार्य किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत भूमि में कृषि की जाती है। किसान कृषि उत्पादन के लिए दिन-रात मेहनत करते है। उन्होंने कहा कि किसान की दशा और दिशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें जल संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान तथा भविष्य की कृषि एवं अन्य मांग को पूरा करने के लिए जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से तैयार फसल को अच्छा मूल्य मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के माध्यम से तैयार उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था बनाई जानी जरूरी है।
श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि युवा कृषि क्षेत्र में भी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। कृषि, बागवानी और दूध उत्पादन में रोज़गार एवं स्वरोज़गार की अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की मांग कभी कम नहीं होगी और शिक्षित युवाओं को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने होंगे।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर ‘उन्नत किसान’ नामक पत्रिका का विमोचन भी किया।
बीसीएसजी उत्तराखण्ड बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौडी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि किसान सीजन के अनुसार फसल की पैदावार करें। फसल की समय-समय पर देखभाल करते रहंे ताकि उत्पाद बेहतर हो। उन्होंने कहा कि यू-ट्यूब के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रही नई तकनीक की जानकारी ली जा सकती है।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, संधीरा धौल्टा, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नन्द राम, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, सुन्दर सिंह, इंडियन फार्मर अलाइन्स हिमाचल के अध्यक्ष बुद्ध राम ठाकुर, महासचिव बलदेव ठाकुर, संयोजक अशोक झांझी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न राज्यों से आए किसान एवं कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा

धर्मशाला मैराथन 2025 में देश-विदेश के धावकों की शानदार भागीदारी, उपायुक्त ने वितरित किए पुरस्कार एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर केस

एएम नाथ । शिमला। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित अवैध मस्जिद में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के लोगों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। अब...
Translate »
error: Content is protected !!