कृष्णु शारदा का CBI ने नहीं मांगा रिमांड : अब 20 नवंबर को होगा अदालत में पेश

by

चंडीगढ़। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का बिचौलिया कृष्णु शारदा का सीबीआई ने रिमांड नहीं मांगा। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कृष्णु के वकील मंदीप कुमार ने अदालत से कृष्णु के मेडिकल करवाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कृष्णु की हालत ठीक नहीं है, उसके पैर में भी चोट लगी है, जबकि पिछली तारीख तक वह बिल्कुल ठीक था। ऐसे में कोर्ट ने फ्रेश मेडिकल करवाने के ऑर्डर जारी किए। अब कृष्णु को 20 नवंबर को पेश किया जाएगा।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति बनाने वाले निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का बिचौलिया कृष्णु शारदा भी करोड़पति है। सीबीआई जांच में खुलासा हुआ था कि बिचौलिये और उसकी पत्नी के खाते में दो वर्ष में 1.2 करोड़ रुपये आए हैं।

सीबीआई ने अदालत में कहा कि कृष्णु सरकारी अफसरों की ट्रांसफर, पोस्टिंग के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करवाने से लेकर रद करवाने के नाम की भी रिश्वत लेता था। वह आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए भी रिश्वत लेता था।

बता दें कि मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से आठ लाख रिश्वत लेने की शिकायत पर रोपड़ रेंज के तत्कालीन डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उसके बिचौलये कृष्णु शारदा को सीबीआई ने 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तभी से इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और भुल्लर व कृष्णु की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
article-image
पंजाब , समाचार

जिंदगी मौत का मामला 19 निराश्रित मरीजों के लिए : पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया

चंडीगढ़, 12 अक्तूबर भुल्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी से पीडि़त 19 लोगों की जान वचाई जा सके।...
Translate »
error: Content is protected !!