केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दौरा करेंगे पूरे पंजाब का

by

अमृतसर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधे दिन का प्रवास करेंगे। आज राज्य की जनता की नजरें भारतीय जनता पार्टी पर टिकी हैं। पंजाब की जनता अब अपना और राज्य का विकास चाहती है। पंजाब में होने वाली सभी निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। भाजपा का कार्यकर्त्ता इसके लिए चुनाव मैदान में डट चुका है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाना होगा। अगर सरकार या प्रशासन द्वारा आवाज ना सुनी जाए तो जनता को साथ लेकर धरने-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटना होगा।
पंजाब में बहते नशे के दरिया को रोकने के लिए शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नशा पीड़ितों से वार्तालाप कर उनकी समस्या का समाधान करने का आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नौजवानों और जनता को नशे के विरुद्ध जागृत करेगी। इसके लिए मार्च महीने से यात्रा शुरू करेगी। यह पंजाब की हर लोकसभा में 18 दिनों तक चलेगी। भाजपा को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बहुत भारी समर्थन मिल रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह पंजाब की हर विधानसभा क्षेत्र में आधे दिन का प्रवास करेंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब आबकारी विभाग ने इस साल की बरामद : अवैध शराब से संबंधित कुल 103 मामले किए दर्ज

एएम नाथ। शिमला :  आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इस वित्त वर्ष अवैध शराब से संबंधित कुल 103 मामले दर्ज किए जिसमें 5438.771 बल्क लीटर अवैध शराब राज्य के विभिन्न जिलों से बरामद की...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस बड़ी की कार्रवाई : 6 नशा तस्करों की 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज

तरनतारन : पंजाब में नशा तस्करों पर नकेल कसने के तहत तरनतारन पुलिस ने शनिवार को 6 नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

IPL की तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट : विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग दुआरा IPL की तर्ज पर हिमाचल में भी 2023 में इवेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट 15 अप्रैल से 1 मई तक शिमला के भराड़ी ग्राउंड में...
article-image
पंजाब

फायरिंग कांड का खुलासा….मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

हैबोवाल में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश भी घायल लुधियाना ।  हैबोवाल इलाके में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के शटर पर फायरिंग करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!