केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

by
रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस शिविर में गुरुग्राम संभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुल 17 केंद्रीय विद्यालयों की 77 गाइड्स और 17 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के प्राचार्य एसडी लखनपाल ने दीप प्रज्जवलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करके समां बांध दिया। इसके बाद भारत स्काउट एंड गाइड्स की स्कार्फ सेरेमनी भी करवाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड्स की गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व को नए आयाम दे सकते हैं। उन्होंने गाइड्स को विभिन्न नियमों एवं परंपराओं से भी अवगत करवाया तथा विद्यार्थियों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय शिविर की गतिविधियां शिविर नायिका देंकित जैगमों, किरण कुमारी, शकुंतला और रेखा के दिशा-निर्देशों में संचालित की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

OPS पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान, सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कर्मचारियों के प्रति सरकार संवेदनशील, OPS जारी रहेगी: सुक्खू नियमित होने पर मल्टीपर्पज वर्कर और पैरा कर्मियों को भी मिलेगा OPS का लाभ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड : केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड, जयराम ठाकुर बोले – केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल में विपक्ष के विधायकों द्वारा बताए एक भी काम नहीं हुए तो बैठक का क्या अर्थ : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार , सरकार दुर्भावना से हमारे विधायकों और उनके परिवार को कर रही है प्रताड़ित, जनप्रतिनिधियों की बजाय नकारे हुए कांग्रेस नेताओं को मिल रही है तवज्जो...
Translate »
error: Content is protected !!