केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री 27 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ढुंडियारा बंगला पहुंचेंगे तथा उसके पश्चात वह साय: 3:30 पर चंबा पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री 28 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भंजराड़ू पहुंचेंगे तथा 11:00 बजे भंजराड़ू में आईटीआई भवन व खेल परिसर तीसा की आधारशिला रखेंगे।
इसके पश्चात् केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री दोपहर 1:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सलूणी पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2:30 बजे सलूणी में इनडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे तथा उसके उपरांत वह 3:30 बजे सलूणी से नूरपुर (जिला कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एक और एफआईआर, दलित युवक की शिकायत पर केस दर्ज

रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर टिप्पणी का मामला; युवक ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का लगाया आरोप हल्द्वानी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी में महिलाओं को ₹50 हजार की आर्थिक मदद? 4 किस्तों के प्रस्ताव की चर्चा, पहली किस्त ₹20 हजार होने का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को लेकर एक कथित आर्थिक सहायता योजना की चर्चा तेज हो गई है। सामने आ रही रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, सरकार आर्थिक...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!