केंद्र सरकार की अग्रिवीर भर्ती करने की योजना अग्रिपथ के खिलाफ अड्डा झूगियां में ट्रैफिक जाम कर किया प्रर्दशन

by

गढ़शंकर के ईलाका बीत के अड्डा झूगियां में केंद्र सरकार दूारा सैना में भर्ती करने के लिए शुरू की गई अग्रिवीर भर्ती करने के विरोध में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर एक घंटा ट्रैफिक जाम कर प्रर्दशन किया और जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ इस दौरान जमकर नारेवाजी करते हुए सैना में पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।
आज बिभिन्न संगठनों दुारा गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में सुवह साढ़े दस वजे से साढ़े गयारह तक ट्रैफिक जाम की गई। इस दौरान बिभन्नि व्क्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार है जिसे जनता और देश विरोधी फैसलों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ सैनिकों के सेवानिवृत होने पर पैंशन के तौर पर दी जा रही राशि को वचाने की चिंता है। सैना के नाम पर ऐसे काम केंद्र सरकार को बंद कर देने चाहिए और अगर बचत करनी है तो विधायकों व सांसदों को दी जा रही पैंशने बंद करें और जव चार सौ रूपए में मोवाईल रिचार्ज कर दिन रात काल की जा सकती है और इंटरनेट का उपयोग हो सकता है। फिर भी विधायकों व सांसदो को पंद्रह हजार से ज्यादा टैलीफोन भत्ता दिया जा रहा है। यह बात भी जनता को केंद्र सरकार बताए कि यह देश की जनता के टैकस के पैसे की लूट क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंडी व बीत से भारी संख्यां में युवा सैना में भर्ती होकर सेवा करते आ रहे है। जिसके चलते सबसे ज्यादा कंडी व बीत के युवा इस अग्रिवीर योजना से प्रभावित होगे। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत अग्रिवीर योजना वापिस लेकर सैना में पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा, सरपंच जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल, सरपंच हरजिंदर सिंह भवानीपुर, सरपंच संजीव राणा कोकोवाल, नंबरदार हुस्न लाल बजाड़, रमेश धीमान, पूर्व सरपंच धीरज कुमार, राणा जगदीप सिंह, पंच महां सिंह, दविंद्र सिंह बीनेवाल, हैपी बैंस, रमन राणा, सुखविंदर सिंह बैंस, सोहन सिंह अटवाल, राज राणा बीनेवाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ब्रदर्स के सहयोग से पौधारोपण अभियान की शुरुआत

गढ़शंकर 5 जून -आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ज्वैलर्स ब्रदर्स गढ़शंकर के सहयोग से शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने...
article-image
पंजाब

बोर्ड और नगर सुधार ट्रस्टों के 17 चेयरमैन लगाए : इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में जसवीर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में प्रदीप छाबड़ा

नवांशहर : पंजाब में मुख्यमंत्री ​​​​​ भगवंत सिंह मान ने आज बोर्ड और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किेए है। इस सूची में 17 चेयरमैन के नाम है। इनमें पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!