केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत : ऑनलाइन मंगवाया था केक

by

पटियाला : पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब​र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत खराब हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मानवी के रूप में हुई है।  पुलिस ने उसके परिजनों की ​शिकायत पर बेकरी शॉप के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

ऑनलाइन दिया था केक का ऑर्डर :   पटियाला के अमन नगर निवासी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को उसकी बेटी मानवी का जन्मदिन था। परिवार वालों ने पटियाला की 246, पीली सड़क रोड स्थित अदालत बाजार के कान्हा केक शॉप से जोमेटो से ऑनलाइन केक का ऑर्डर दिया था। शाम 7 बजे काटा गया और मानवी और परिवार के लोगों ने केक खाया। इसके बाद मानवी को उल्टियां होने लगीं। पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई। मानवी रात को उल्टी कर के सो गई। सुबह के 4 बजे उसका शरीर ठंडा पड़ गया था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

वीडियो में केक काटती दिख रही मानवी :   शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने जोमेटो एप से केक मंगवाया था। केक खरीदने के लिए 352.80 रुपए खर्च किए थे। परिजनों ने कहा कि बेकरी शॉप वाले ने गड़बड़ी की है और उसके सभी उत्पादों की जांच करने के साथ उसके ​खिलाफ केस दर्ज किया जाए। मानवी के जन्मदिन का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही है। वह खुद भी केक खा रही है और अपने परिवार के लोगों को भी केक ​खिलाती दिख रही है। किसे पता था कि यह केक ही उसकी जान ले लेगा। मानवी की मां काजल ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद हो​शियार थी। वे दो बहनें थीं। अब बस उसकी छोटी बहन बच गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाइक-एक्टिवा टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

गढ़शंकर  ।22 मई  : बीती रात होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर डांसीवाल गांव के पास रवि ढावे के नजदीक बाइक-एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायलबाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके...
article-image
पंजाब

टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट द्वारा विश्व ऐड्स दिवस के उपलक्ष में नुक्कड़ नाटक का कर मंचन लोगो को किया जागरूक

रोहित भदसाली। होशियारपुर : पंजाब स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा चलाये जा रहे टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट द्वारा आज विश्व ऐड्स दिवस के उपलक्ष में प्रोजेक्ट डायरेक्टर  विपन कुमार वर्मा की अगवाई में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला, 17 अगस्त – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!