केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिख की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ

by

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरे राज्‍य में बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं होता और 24 घंटे बिजली आती है, इसके बावजूद बिजली कंपनी को इस साल खासा मुनाफा हुआ है। ये दावा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ करते हुए ये दावा किया है।
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट हिंदी में लिखी जिसके साथ दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सामाचार पत्र में छपी न्‍यूज क्लिप भी शेयर की है जिसमें पंजाब बिजली विभाग को बीते एक साल में लाभ होने का खुलासा किया गया है।

केजरीवाल ने न्‍यूज क्लिप पोस्‍ट करते हुए लिखा : पंजाब के लोगों ने ईमानदार सरकार को चुनाव। इसका कमाल देखिए। पंजाब में अब बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं, बिजली 24 घंटे आती है और बिजली कंपनी को इस साल भारी मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साला तक घाटा होता था क्‍यों? कैसे? क्‍योंकि अब पंजाब सरकार का एक-एक पैसा जनता पर खर्च होता है जो पहले नेताओं की जेब में जाता था।
आप संयोजक और दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने एचटी की रिपोर्ट अपनी पोस्‍ट के साथ अटैच की है। जिसमें ये दावा किया गया है कि पंजाब राज्‍य की पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड को अक्‍टूबर में खत्‍म होने वाले इस साल के सीजन के दौरान 564.76 करोड़ रुपये का प्राफिट हुआ है। इसी अवधि में पिछले साल1,880.25 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ये वो पीक सीजन होता है जब बिजली की खपत सबसे अधिक होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग :राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अजनाला कांड पर डीजीपी पंजाब को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने बारे...
article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एसपी तुषार गुप्ता की हिदायतों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी...
article-image
पंजाब

दोपहर 12 बजे होगा स्व. सूरी का अंतिम संस्कार : अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल की बात डीसी व पुलिस कमिश्नर ने मानी

अमृतसर। मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद शनिवार को के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सैंडी...
Translate »
error: Content is protected !!