केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

by

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ में भी दिनभर बारिश के बीच बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह पांच बजे से प्रशासन व पुलिस द्वारा सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम भेजना शुरू किया गया। सुबह आठ बजे तक 5828 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए। वहीं, केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग में भक्तों की भीड़ भी जुटती रही। सुबह 10:30 बजे तक प्रशासन द्वारा 7000 यात्री भेजे गए। इसके बाद तेज बारिश और पैदल मार्ग पर कई बरसाती गदेरों के उफान पर होने के कारण सोनप्रयाग से यात्री नहीं भेजे गए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है जो यात्री धाम के लिए रवाना किए गए थे उनमें से अधिकांश देर शाम तक धाम पहुंच गए। उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी, भीमबली, भैरव गदेरा में बरसाती गदेरों के उफान पर होने से यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारघाटी से लेकर केदारनाथ तक हुई तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई जगहों पर स्थिति संवेदनशील हो गई है। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारघाटी से लेकर केदारनाथ तक हुई तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई जगहों पर स्थिति संवेदनशील हो गई है। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।

मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए जिससे चालक की मौत :
सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान वाहन में अन्य कोई और नहीं था।
रविवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे सोनप्रयाग बाजार से लगभग आधा किमी आगे एक्रो पुल के दूसरे छोर पर अनिल सिंह बिष्ट (50) निवासी बरम्वाड़ी ने अपना वाहन हाईवे किनारे खड़ा किया। इस दौरान वह वाहन का लॉक ठीक करने लग गए। तभी पहाड़ी से पत्थर वाहन की छत को तोड़ते हुए अंदर जा गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस व आपदा प्रबंधन द्वारा मशीन से वाहन में गिरे पत्थर हटाने के बाद शव को बमुश्किल से निकाला गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, टैक्सी-मैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष राय सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने घटना पर दुख जताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या के आरोप से गुरमीत राम रहीम बरी…बेटे अंशुल छत्रपति ने कहा क़ानूनी लड़ाई जारी रहेगी

चंडीगढ़  :पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार (7 मार्च) को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट के फैसले में आंशिक संशोधन करते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर आज ऊना में

ऊना, 27 फरवरी – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रविवार 28 फरवरी प्रातः 10 बजे ऊना पहुंचेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!