केरल के दौरे से लौटे शिमला ज़िले के विद्यार्थी, साझा किए अनुभव

by

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल के अंतर्गत केरल एक्सपोजर विजिट पर गए शिमला ज़िले के 26 छात्र-छात्राओं का दल आज शिमला लौट आया। इस दल में 19 बालिकाएं एवं 7 बालक शामिल थे। टीम का नेतृत्व जिला संयोजक डॉ. मामराज पुंडीर ने किया।

विद्यार्थियों ने इस दौरे को स्मरणीय, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने केरल की संस्कृति, भाषा, खानपान, शिक्षा प्रणाली और जीवनशैली को करीब से जाना और वहां के छात्रों से सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान किया।

डॉ. मामराज पुंडीर ने बताया कि इस यात्रा से बच्चों को देश की विविधता में एकता को समझने का अवसर मिला, साथ ही यह अनुभव उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को मज़बूत करेगा।
इस दौरान विद्यार्थियों ने केरल के विद्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों, विज्ञान संस्थानों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लिया। वापसी पर सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस यात्रा को जीवन बदलने वाला अनुभव बताया।
केंद्र सरकार और राज्य समन्वयक कार्यालय के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ABVP मंडी यूनिवर्सिटी व जिला सुंदरनगर में किया प्रदर्शन : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में

सुंदरनगर : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने मंडी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेल मंत्रालय से कालका-शिमला रेल लाइन को मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने का किया आग्रह – 6 सूत्रीय एजेंडे से हिमाचल बनेगा हरित ऊर्जा राज्य: मुख्यमंत्री

रोहित : शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से यूनेस्को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन को ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने की संभावना तलाशने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना  से  छूटे हुए पात्र परिवारों  को मिलेंगे मकान : DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपस्वाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त मकान मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!