कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “संपर्क में हैं कैप्टन”

by

चंडीगढ़ : पंजाब के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। दरअसल, इन चर्चाओं को हवा किसी और ने नहीं, बल्कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान ने दी है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और पार्टी में उनका एक बड़ा कद रहा है। संपर्क में हैं, बात की जा सकती है।” भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस बयान के बाद से ही पंजाब से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

कैप्टन ने  राहुल गांधी की तारीफ की थी  : पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई के निधन पर राहुल गांधी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर फोन किया था।

बीजेपी के कार्यक्रम से बनाई दूरी :  वहीं, हाल ही में बीजेपी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि भाजपा ने इस बारे में उनसे कोई राय नहीं ली थी। बुधवार को भाजपा के कार्यालय में जब केवल सिंह ढिल्लों ने चार्ज संभाला था, तो तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता वहां पहुंचे थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नदारत नजर आए।

कैप्टन ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा, फिर कांग्रेस छोड़ी :  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर 2021 में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और नवंबर 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी, क्योंकि वे नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चल रहे विवाद और कांग्रेस आलाकमान द्वारा खुद को दरकिनार किए जाने से बेहद नाराज थे।

कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम से अपनी नई पार्टी बनाई और 2022 का पंजाब चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन करके लड़ा। इस चुनाव में हार के बाद, उन्होंने 19 सितंबर 2022 को अपनी पार्टी का पूरी तरह से भाजपा में विलय कर दिया और खुद भी आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की...
article-image
पंजाब , समाचार

डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!