कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने व्यापार मंडल को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए दुकानें खोलने का दिलाया विश्वास

by

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की पहल पर जिला प्रशासन व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
कोविड-19 के चलते लगाई पाबंदियों संबंधी जिला व्यापार मंडल ने प्रशासन को निर्धारित समय के लिए सभी दुकानें खोलने का रखा प्रस्ताव
-डिप्टी कमिश्नर ने कहा होशियारपुर वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा निर्णय, सभी वर्गों के दुकानदारों का रखा जाएगा ख्याल
होशियारपुर  : पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिले में लगे लॉकडाउन के मद्देनजर आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन व व्यापार मंडल की बैठक हुई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल सहित सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जिला व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएशनों के  प्रतिनिधियों ने कफ्र्यू के दौरान जिन दुकानों को प्रशासन ने बंद करने के लिए कहा है, उन दुकानों को भी कुछ समय के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा। व्यापारियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए सभी दुकानें खोलने का विश्वास दिलाया।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान डिप्टी कमिश्नर को सुझाव दिया कि वे अलग-अलग दुकानों को तय समय के लिए खोलने संबंधी खाका तैयार कर लें ताकि दुकानदारों की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने व्यापार मंडल को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है लेकिन व्यापारियों को भी कोविड के इस मुश्किल दौर में अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने  मजबूरी में कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है और जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा काफी गंभीर है और दिन रात काम कर रहा है ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कुछ पाबंदिया लगाई गई है जिसका उद्देश्य लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन ने कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की आज्ञा दी है लेकिन व्यापार मंडल की ओर से उनके ध्यान में जो समस्याएं लाई गई है, उसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी दुकानें अलग-अलग दिनों में निर्धारित समय के लिए खोलने के लिए कहा है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कफ्र्यू लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है न कि दुकानदारों को परेशान करने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है लेकिन दुकानदार भी कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का पूरा पालन करते हुए अपना काम करें और कोविड के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग दें तभी कोरोना की इस महांमारी पर फतेह पाई जा सकती है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई भी पाबंदी व सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जो कि निर्णय लिया जाएगा वह सभी होशियारपुर वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यह पूरा प्रयास किया जाएगा कि सभी वर्गों की दुकानों को खोलने का पूरा मौका मिले। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जो भी निर्णय लेता है, उसमें उन्हें पूर्ण सहयोग किया जाए। इस दौरान  जिला व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएसन के प्रधान गोपी चंद कपूर ने कैबिनेट मंत्री व जिला प्रशासन को विश्वास दिलाया कि व्यापारी वर्ग सरकार व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दुकान खोलने का जो भी शैड्यूल तय करेगा,व्यापारी उसी दिन व समय पर दुकान खोलेगा।
इस मौके पर ए.डी.सी(विकास ) हरबीर सिंह, एस.डी.एम.होशियारपुर अमित महाजन, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में चंद्र मोहन, राकेश भारद्वाज, यशपाल गुप्ता, सुशील पटियाल, कुलजीत गुलाटी, राजीव महाजन,संदीप सिंह पाहवा, अशोक जैन महावीर, सुनीश जैन, अमनदीप सज्गी, सतिंदरपाल सिंह, अमनप्रीत सिंह के अलावा अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बृंदावन से फर्जी वीजा से कनाडा भेजने वाले दम्पत्ति को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा, 04 मार्च । फर्जी वीजा तैयार कर कनाडा भेजने के आरोपित दम्पत्ती को पंजाब पुलिस ने वृंदावन में दबिश देकर दबोचा है। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
Translate »
error: Content is protected !!