कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 10 के श्री रविदास नगर में 20 लाख 45 हजार रुपए की लागत से गली का निर्माण शुरु करवाया

by

होशियारपुर, 13 मई:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों तक हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 10 के मोहल्ला श्री रविदास नगर में 20 लाख 45 हजार रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में गली का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट शुरु किए जाएंगे। उन्होंने इलाका निवासियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर वार्ड के पार्षद जसपाल सिंह चेची, अमरीक सिंह चौहान, मुखी राम, संदीप व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

सिख विरोधी दंगे 1984: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सिख दंगा मामले में दोषी करार

दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1984 में सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पिता और पुत्र की हत्या के मामले में...
पंजाब

कर्नल से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, क्या बोले लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा?

पटियाला  :  पंजाब के पटियाला शहर में पंजाब पुलिस के कर्मियों पर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। अब हमले को लेकर पश्चिमी कमान मुख्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!