कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

by

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा
होशियारपुर, 23 मार्च:
राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि शहीदों की ओर से संजोए सपनों को साकार करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपना बनता योगदान देना चाहिए ताकि शहीदों की ओर से सेहतमंद समाज की कल्पना को वास्तविकता में तब्दील किया जा सके। उन्होंने कहा कि महान शहीदों की कुर्बानियों का मूल्य कभी भी मोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भागीदारी से पंजाब को देश का अव्वल प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन वीर सपूतों ने देश को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ऐसे सपूत हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले वीर पुत्रों के प्रति देश हमेशा नतमस्तक रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहूति देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता बल्कि शहीद ही हमारी विरासत हैं और हमारा समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान नेताओं की दिल्ली के लिए बड़ा जत्था भेजने के लिए मीटिंग

गढ़शंकर: दिल्ली मोर्चो पर चल रहे किसान संघर्ष में बड़ा जत्था भेजने के लिए गढ़शंकर में आज परमजीत सिंह बबर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें किसान नेताओं ने विचार चर्चा कर अगली मीटिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सिंगा के पुलिस दुारा पकड़े युवक अमनदीप सिंह की निशानदेही पर टिफन बम बरामद, कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके में शामिल है सिंगा के तीन युवक

गढशंकर (सतलुज ब्यास टाईमस) नवांशहर के सीआईए स्टाफ की ईमारत में नवंबर 2021 में हुए बम धमाके के आरोप में पकड़े आरोपयिों की पूछताछ से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नवांशहर पुलिस ने जिला...
Translate »
error: Content is protected !!