61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 6वे दिन….कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से हराया

by

कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से तथा क्लब वर्ग में नामधारी एफसी ने वाइएफसी माहिलपुर को 1-0 से हराया। पंजाब पुलिस व हैदराबाद आर्टेलरी कोई गोल नही कर सके।
गढ़शंकर, 20 फ़रवरी : श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के यादगारी स्टेडियम में इलाके के एनआरआई व खेलप्रेमियों के सहयोग से प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 6वे दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहला खेल कालज वर्ग में खालसा कालज माहिलपुर व सिख नैशनल कालज बंगा की टीमों के दरम्यान खेला गया, खेल के पहले भाग में खालसा कालज के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने 22वे मिनट पर पहला व दूसरे भाग में इसी कालज के खिलाड़ी साहिल ने 88वे मिनट पर गोल कर अपनी टीम को विजय दिलवा फ़ाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा क्लब वर्ग का खेल नामधारी एफसी व वाइएफसी माहिलपुर की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में पहला गोल खेल के दूसरे भाग में वाइएफसी के खिलाड़ी मंजूर अली द्वारा कर लिया गया जिसके कारण नामधारी एफसी 1-0 से जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। तीसरा क्लब वर्ग का खेल पंजाब पुलिस व हैदराबाद आर्टेलरी सेंटर की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में कोई भी टीम गोल नही। कर सकी और मैच ड्रा घोषित किया गया। इन खेलों में मुख्य अतिथि के रूप में खुलसिंदर सिंह पूर्व एसएसपी, रेशम सिंह झूटी, चंचल सिंह हीर, शविंदरजीत सिंह बैंस, डॉ हरविंदर सिंह बाठ, अवतार सिंह गिल, गुरदेव सिंह गिल, तरलोचन सिंह संधू, दलजीत सिंह सहोता व क्लब प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने खिलाड़ियों के साथ अपने फुटबॉल जीवन के अनुभव सांझा किये। इस अवसर पर रोशनप्रीत सिंह पनाम, डीएसपी गढ़शंकर सतीष कुमार, अमनदीप सिंह बैंस, हरनंदन सिंह खाबडा, सेवक सिंह बैंस, मलकीत सिंह नंगल, सतनाम सिंह नंगल, बलवीर सिंह झूटी, सुखविंदर पाल सिंह, शीतल सिंह पलाही, गुभजन सिंह संघा, प्रिंसिपल परविंदर सिंह। खालसा कालज, प्रिंसिपल रोहन्ताश, तलविंदर सिंह हीर, मनजीत सिंह खाबडा, प्रिंसिपल एसपी परदेसी, सुखदेव सिंह संघा, बलवीर सिंह खानपुर, हरजीत सिंह नीला, मनप्रीत सिंह मन्ना, ओंकार सिंह बसरा, राजिंदर सिंह कनाडा, हरजीत सिंह बैंस कनाडा व सुहेल गांधी सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

कैप्शन….
खिलाड़ियों के साथ यादगारी फोटो खिंचवाते हुए मुख्य अतिथि खुलसिंदर सिंह पूर्व एसएसपी, रेशम सिंह झूटी, चंचल सिंह हीर, शविंदरजीत सिंह बैंस, डॉ हरविंदर सिंह बाठ, अवतार सिंह गिल, गुरदेव सिंह गिल, तरलोचन सिंह संधू, दलजीत सिंह सहोता व क्लब प्रधान कुलवंत सिंह संघा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवती को घर बुलाकर किया दुष्कर्म : नाखून से खरोंच कर किया लहूलुहान

फिरोजपुर : 25 वर्षीय युवती को घर पर काम कराने के बहाने बुलाकर के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने नाखून से खरोंच कर लहूलुहान कर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ हो गया ‘खेल : स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कटा नाम – हुड्डा  के संज्ञान में मामला आने के बाद स्टार प्रचारकों की सूची में करीब दो दर्जन नये नाम जोड़े

चंडीगढ़।  शहरी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने के बाद पार्टी में बगावत हो गई है। सूची में कांग्रेस के जिन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं,...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  कोमल मित्तल आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई ने टॉप 10 टारगेट सूची का किया खुलासा : सलमान खान का नाम सबसे ऊपर, जिगाना पिस्तौल अमेरिका से मंगवाई थीं

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी टॉप 10 टारगेट सूची का खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी के समक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता सलमान खान का नाम उन्में सबसे ऊपर है। दिवंगत पंजाबी गायक...
Translate »
error: Content is protected !!